Featured post

22 April 2020 marks the 150th birth anniversary of the greatest world working class revolutionary leader, Vladimir Ilyich Lenin (World...

Pages

दरभंगा में बिभिन्न मांगों को लेकर माकपा की भूख हड़ताल

दरभंगा: 30 जून 2018: सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक भूख हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी रहा। बहादुरपुर अंचलाधिकारी से संबंधित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी है। अनशन तब तक जारी रहेगी जब तक मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता। 

अनशनकारियों के समर्थन में सैकड़ों सीपीएम कार्यकर्ताओं ने आज भी अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वही सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी ने कहा कि मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी के आदेश को बहादुरपुर अंचलाधिकारी द्वारा अनदेखी कर सामंतों के पक्ष में खड़ा होकर भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि कानून की अनदेखी एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेश को नहीं मानने वाले अंचलाधिकारी के खिलाफ जुझारू आंदोलन चलाने की जरूरत है। नीतीश-मोदी सामंतों के पक्ष में है, मजदूर किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
सीपीएम राज्य कमिटी सदस्य श्याम भारती ने कहा कि अंचलाधिकारी को अंचल अमीन का रिपोर्ट पर्री, बिरनियाँ का प्राप्त है लेकिन जमींदार से मोटी रकम लेकर पर्री, बिरनियाँ के गरीबों को बासगीत का परिचय देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड सह अंचल भ्रष्टाचारियों का अड्डा हो गया है। यहां भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। दाखिल खारिज के नाम पर भयंकर लूट है।

सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला कमिटी सदस्य शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि अनशनकारियों की हालत गंभीर होती जा रही है। चार अनशनकारी DMCH में भर्ती है अन्य की हालत भी गंभीर है। लेकिन अंचल प्रशासन मौन है। अगर प्रशासन गंभीर नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रखंड सचिव रामसागर पासवान ने कहा कि राशन-किरासन में भयंकर लूट है प्रखंड अंचल में चारों तरफ भ्रष्टाचार है। प्रशासन गंभीर नहीं है इसलिए जुझारू आंदोलन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता रामप्रीत राम ने किया। सभा को रामबली ठाकुर,बिरंची पासवान, बृंद चौटाला, शीला देवी, अशरफ नदाफ, रामाशीष राम, सुनील ठाकुर,रामबली ठाकुर ने संबोधित किया।

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...