Featured post

22 April 2020 marks the 150th birth anniversary of the greatest world working class revolutionary leader, Vladimir Ilyich Lenin (World...

Pages

माकपा की एक टीम ने माब लिंचिंग के शिकार परिवार से मुलाकात की

सीपीआईएम की एक 5 सदस्यीय टीम जिसमें पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रकाश विप्लव, सुफल महतो, एडवा नेत्री रंगोवती देवी पार्टी के सरायकेला - खरसावां जिला कमिटी के सचिव सुचान महतो तथा पूर्वी सिंहभूम जिला के सचिव जे. पी. सिंह शामिल थे ने सरायकेला - खरसावां जिले के कदमडीह गांव जाकर माब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी के परिवार से मुलाकात की। 

5 सदस्यीय टीम ने तबरेज की मासुम पत्नी जो कि अभी भारी दहशत की हालत मे है को ढाढस देने की कोशिश की। टीम ने इस बात को नोट किया कि इस जघन्य घटना से स्थानीय युवाओं मे बहुत आक्रोश है। मृतक तबरेज अंसारी पर लगाया गया चोरी का आरोप भी पूरी तरह झूठा है। यह इस घटना पर पर्दा डालने के लिए गढी गयी साजिश है। तबरेज एक युवा स्किलएड मजदूर था जो पुणे में वेल्डिंग का काम करता था और ईद की छुट्टी मे अपने घर आया था। घटना के दिन वह टाटा मे रहने वाली फूफी से मिलकर अपने दोस्तों के साथ अपने गांव लौट रहा था रास्ते में धातकीडीह गांव मे वह माब लिंचिंग का शिकार हो गया। 

यह घटना झारखंड मे पिछले दिनों हुए 12 माब लिंचिंग की जघन्य घटनाओं की कडी है। जिसमें 10 मुस्लिम अल्पसंख्यक और 2 आदिवासी उन्मादी हिन्दूओं के सांप्रदायिक भीड के शिकार हो गए हैं। 

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद मे इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से झारखंड को बदनाम नही किया जाय लेकिन यह तभी हो सकता है जब इस प्रकार की जघन्य बारदात को रोकने के लिये सांप्रदायिक विभाजन की घटिया राजनीति पर सख्ती से रोक लगायी जाय क्या प्रधानमंत्री ऐसा करेंगें?

झारखण्ड में उन्मादी भीड़ द्वारा की गयी हत्या की सूची

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...