Featured post

22 April 2020 marks the 150th birth anniversary of the greatest world working class revolutionary leader, Vladimir Ilyich Lenin (World...

Pages

चुनाव बाद भाजपा व आरएसएस को कानून हाथ में लेने का सर्टिफिकेट मिल गया: वृंदा करात

रांची. 25.06.2015: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि झारखंड में भाजपा और आरएसएस के लोगों को ऐसा लग रहा है कि चुनाव जीतने के बाद उनको कानून हाथ में लेने का सर्टिफिकेट मिल गया है। वो किसी की भी हत्या कर सकते हैं। सरायकेला में हाल के दिनों में हुए और इससे पहले हुई मॉब लिंचिंग की घटनाएं इस बात को दर्शाती हैं। वृंदा करात मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रही थी।
एक्सपर्ट द्वारा जांच कराने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी
वृंदा करात ने कहा कि पार्टी ने हार की समीक्षा की है, जिसमें यह पाया कि पार्टी को जनसमर्थन प्राप्त है। मगर वर्तमान चुनावी राजनीति में वह वोट तक तब्दील नहीं हो पा रही है। अब पार्टी इस दिशा में काम कर रही है कि जनसमर्थन को कैसे वोट में तब्दील किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है, जिसमें पार्टी को जन मुद्दों और जन समस्याओं के जरिए जनता के करीब जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि मशीन के चिप में छेड़छाड़ किया जा सकता है। मगर पार्टी अभी कोई नतीजे पर नहीं पहुंची है। पार्टी अपने एक्सपर्ट द्वारा इसकी विस्तृत जांच कराने के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।
10 विधानसभा सीटों को चिन्हित किया
बंगाल पर चर्चा करते हुए वृंदा करात ने कहा वहां उनकी पार्टी की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस दोनों से है। वृंदा करात ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सौ से अधिक बच्चों की मौत हो गई। लेकिन राष्ट्रपति के भाषण में संसद सत्र में एक संवेदना प्रकट नहीं की गई। राष्ट्रपति का भाषण केंद्र सरकार ही तैयार करती है। इसलिए इससे केंद्र सरकार की मंशा समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान रघुवर सरकार आदिवासी दलित मुस्लिम और किसान विरोधी है और पार्टी इनकोजन मुद्दा बनाकर आगे काम करेगी। पार्टी के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी ने कहा कि पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों को चिन्हित किया है, जिस पर जल्दी वामदलों के साथ संयुक्त बैठक करके सीट का ऐलान किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...