Featured post

22 April 2020 marks the 150th birth anniversary of the greatest world working class revolutionary leader, Vladimir Ilyich Lenin (World...

Pages

किसानों ने बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया



हजारों किसानों व स्कीम वर्कर्स ने जिलाधिकारी कार्यालय बुलंदशहर का घेराव किया।


जीने का अधिकार बचाओ। अमन बचाओ, देश बचाओ ।

अभियान के तहत आज 28 जून 2018 को बुलंदशहर में 4000 से ज्यादा किसानों मजदूरों आशा आंगनबाड़ी संविदा कर्मियों आदि ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया । घेराव से पूर्व राजे बाबू पार्क में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया सभा को किसान सभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डीपी सिंह ,सीटू जिला सचिव कामरेड सुरेंद्र सिंह, किसान नेता मास्टर मीर सिंह चौधरी ,मानव सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मतलूब अली जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल सिंह किसान सभा जिला अध्यक्ष जगबीर सिंह भाटी ,आंगनवाडी कर्मचारी यूनिेयन सचिव अंजू शर्मा ,आशा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष तरुनासिंह ,एसएफआई नेता अनुपम शर्मा, डीवाईएफआई जिला सचिव अब्दुल हक ,ने संबोधित किया। संचालन किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने किया। सभा के बाद पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार जुलूस निकाला गया और कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जो 1 घंटे तक जारी रहा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
 

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...