Featured post

22 April 2020 marks the 150th birth anniversary of the greatest world working class revolutionary leader, Vladimir Ilyich Lenin (World...

Pages

Brinda Karat rallies at Khunti on CNT-SPT Act ammendment


Ranchi 06.12.2016: आज खूंटी में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा CNT/SPT Act में संशोधन, झारखंड के लोगों का जनवादी अधिकारों का दमन, पुलिस द्वारा प्रदर्शनरत रैयतों पर गोलीबारी एवं झूठे मामलों में प्रदर्शनकारियों को फसे जाने की घटनाओं केक खिलाफ विरोध मार्च एवं आमसभा का आयोजन किया गया|

आम सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम्) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने पिछले दिनों पुलिस द्वारा रैयतों पर गोलीबारी की घटनाओं की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार जनहित से हटकर खुले तौर पर कॉर्पोरेट घरानों के स्वार्थ की रक्षा कर रहा है| भाजपा सरकार का यह मॉडल विकाश नहीं विनाश का मॉडल है| पिछले तिन महीनों में झारखण्ड में रैयतो पर तीन जगहों पर गोलियां बरसाया गया है, सात लोग मारे गए हैं, जबकि ४२ लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया है| सरकार सोचती है, की इस तरह से उसे अवाम को डराने में कायबी मिलेगी, पर इस सरकार के खिलाफ प्रतिरोध बढ़ रहा है| आज खूंटी में आदिवासिओं समेत हजारों लोगों का उत्साह के साथ आम सभा में भागीदारी, यही दर्शाता है|
CNT/SPT कानूनों में जो संशोधन लाये जा रहे हैं, उससे झारखण्ड के आदिवासिओं के कृषि के ज़मीन को कॉर्पोरेट हित के लिए अधिग्रहण करने का रास्ता खुल जायगा|
सभा को सीपीआई (एम्) के राज्य सचिव, गोपिकांत बक्सी, राजेंद्र सिंह मुंडा, प्रफुल लिंडा, सुधीर दास, मोचीराम मुंडा, गणेश मुंडा एवं असफर अली ने संबोधित किया| सभा में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज़ करने का निर्णय लिया गया|
इससे पूर्व, २२ अक्टूबर को खूंटी जिला के सायको में पुलिस फायरिंग में मारे गए, अब्राहम मुंडू के परिवार के सदस्यों ने बृंदा करात से मुलाक़ात किया | पार्टी ने उन्हें हर सम्ब्हब मदद मुहैया करने का आश्वाशन दिया|

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...